
पहाड़ों पर भारी बारिश और बादल फटने से नदियों उफान पर
दिल्ली, पंजाब व हरियाणा मे फिर बाढ का बडा खतरा मंडराया
चंडीगढ़, 23 जुलाई (विश्ववार्ता) उत्तर भारत में भारी बारिश और बादल फटने की घटनाओं ने तबाही मचा रखी है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर व लद्दाख में पांच जगह बादल फटने से दिल्ली,पंजाब व हरियाणा मे नदियां पूरे उफान पर है। जिस कारण इन राज्यो मे फिर बाढ का खतरा मंडराने लगा है। पहाडोमे बादल फटने से कई जगह सडक़ें टूट गईं और हाईवे पर मलबेे से यातायात रुक गया है। हरियाणा-पंजाब में भारी बारिश से नदियां उफना गई हैं। हथिनीकुंड बैराज से छोड़े 2.23 लाख क्यूसेक पानी से हिंडन व यमुना का जलस्तर और बढऩा शुरू होगा। यमुना का जलस्तर 205.75 मीटर दर्ज किया गया है। इससे ग्रेटर नोएडा के कुछ सेक्टरों में पानी भरने और दिल्ली-एनसीआर में बाढ़ का खतरा व नागरिकों की मुश्किलेंं, दोनों बढऩे लगी हैं।
हिमाचल में बारिश से पंजाब में रावी, सतलुज, ब्यास व घग्गर का जलस्तर फिर बढ़ गया। हरियाणा के घग्गर में तेज बहाव से सिरसा में मल्लेवाला, चामल व बाजेकां गांव में तटबंध टूट गए।





















