
पंजाब सरकार आज प्रिंसीपलों को भेज रही है ट्रेनिंग के लिए विदेश
पंजाब सीएम मान आज चंडीगढ से हरी झंडी दिखाकर करेगे रवाना
चंडीगढ़, 22 जुलाई (विश्ववार्ता) पंजाब की मान सरकार सूबे के स्कूलो मे बच्चो को विदेशी स्तर पर शिक्षा देने के लिए कोई कसर नही छोड रही है इसी उद्देश्य के चलते एक बार फिर सरकारी स्कूलों के प्रिंसीपलों को ट्रेनिंग के लिए सिंगापुर भेजा जा रहा है।
पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने ट्वीट करते हुए यह जानकारी दी कि पंजाब के सरकारी स्कूलों के कुल 72 प्रिंसिपल के दो और बैच 22 जुलाई यानि की आज सिंगापुर में अपने विदेशी प्रशिक्षण के लिए जाएंगे। माननीय मुख्यमंत्री भगवंत मान आज सुबह चंडीगढ़ से दोनों जत्थों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।





















