
पंजाब के इस जिले मे विभाग के खिलाफ होमगार्ड जवान ने सडक़ पर लेटकर किया हाई वोल्टेज ड्रामा
चंडीगढ़,21 जुलाई (विश्ववार्ता) पंजाब के जालंधर जिले के देहात के भोगपुर इलाके में होमगार्ड का एक जवान अपने ही विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए सडक़ पर लेट गया। होमगार्ड ने नेशनल हाईवे को जाम कर दिया, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गई। होमगॉर्ड जवान की तरफ से बताया जा रहा है कि उसने कुछ दिन पहले चोर को पकड़ा था लेकिन थाना भोगपुर की और से उन चोरो को छोड़ दिया गया। इस विरोध में शख्स की ओर से अपने विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सडक़ जाम कर दी, वाहनों को भी रोकना पड़ा।























