
साध्वी यौन शोषण मामले मे सजा काट रहे डेरा प्रमुख राम रहीम को फिर मिली पैरोल
बरनावा आश्रम पर सुरक्षा बढ़ाई
चंडीगढ़, 20 जुलाई (विश्ववार्ता) साध्वी यौन शोषण व हत्या मामले मे सजा काट रहे सिरसा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम जल्द जेल से बाहर आएंगे। कोर्ट ने बाबा की 30 दिन की पैरोल मंजूर कर दी है। वह कुछ समय में रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आएगा। राम रहीम इस बार भी क्क के बागपत स्थित बरनावा आश्रम में रहेगा। राम रहीम को सिरसा डेरे में जाने की इजाजत नहीं है। इससे पहले उसके लिए सिरसा से घोड़े और गाय पहुंचाए गए हैं और वहां पर सुरक्षा बढ़ाई गई है।























