
मणिपुर मे दो युवतियों को सडक़ पर घुमाया नंगा, हिंसा और क्रूरता की सभी हद हुई पार, मणिपुर में मानवता का यह कैसा कत्ल
सोशल मीडिया पर तेजी से वायराल होती वीडियो पर केंद्र सरकार ने लगाई रोक
किसी गुनहगार को बख्शेंगे नहीं, मेरा दिल पीड़ा और क्रोध से भरा हुआ है: पीएम मोदी
मणिपुर की घटना बेहद शर्मनाक है और इसकी जितनी निंदा की जाए कम है- पंजाब सीएम मान
चंडीगढ़, 20 जुलाई (विश्ववार्ता) मणिपुर कई महीने से हिंसा मे जल रहा है वही आज मणिपुर से जो वीडियो सामने आया है। उसमें दो युवतियों को सडक़ पर नंगा घुमाया जा रहा है। बताया जाता है कि, जिन दोनों युवतियों के साथ यह शर्मनाक बर्बरता की गई। उनका कुकी समुदाय से ताल्लुक है। युवतियों को जिन लोगों ने नंगा करके घुमाया वे मैतई समुदाय के लोग थे। वीडियो में दोनों युवतियों की दुर्दशा साफ देखी जा सकती है। पुरुषों की भीड़ दोनों युवतियों को जबरन दबोचे हुए है। वह छोड़ देने और रहम करने की गुहार लगा रही हैं। वीडियो में दिखता है कि, पुरुषों की भीड़ दोनों युवतियों को सडक़ पर घुमाते हुए खेतों की तरफ ले जा रही है। जहां युवतियों के साथ गैंगरेप होने की बात भी सामने आई है।
वही संसद के मानसून सत्र से पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मणिपुर में कुछ पुरुषों द्वारा दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड कराने की घटना की निंदा की। पीएम मोदी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा हमारी सरकार की प्राथमिकता है और इस तरह की घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। पीएम मोदी ने कहा कि मणिपुर की घटना ने मुझे झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने कहा कि इस घटना ने मेरा दिल पीड़ा और क्रोध से भरा हुआ है। इस घटना ने देश को शर्मिंदा कर दिया है।
फिलहाल, बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायराल होने के बाद केंद्र सरकार ने निर्देश जारी करते हुए वीडियो पर रोक लगा दी है।
मणिपुर की घटना को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी निंदा की है। भगवंत मान ने कहा कि, मणिपुर की घटना बेहद शर्मनाक है और इसकी जितनी निंदा की जाए कम है…हमारे समाज में इस तरह की घटना बर्दाश्त नहीं की जा सकती… मैं प्रधानमंत्री जी से अपील करता हूं कि इस घिनौनी वारदात को अंजाम देने वालों के खिलाफ सख्त और मिसाली कार्रवाई होनी चाहिए…






















