
संसद के मानसून सत्र का आज से होगा आगाज
विपक्ष इन मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में
चंडीगढ़, 20 जुलाई (विश्ववार्ता) केंद्र सरकार और विपक्ष के बीच जारी तकरार के बीच संसद के मानसून सत्र का आगाज आज से होगा।लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सर्वदलीय बैठक में सभी दलों से जन सरोकारों से जुड़े मुद्दे उठाने और विधेयकों पर सार्थक चर्चा की अपील की। मानसून सत्र 20 जुलाई से 11 अगस्त तक चलेगा। इस सत्र में सरकार दिल्ली अध्यादेश, डिजिटल व्यक्तिगत डाटा संरक्षण, वन संरक्षण संशोधन सहित 31 विधेयक पेश करेगी। जोशी ने कहा कि मानसून सत्र के दौरान संसद में 31 विधेयक पेश किए जाएंगे। विपक्ष मणिपुर हिंसा, महंगाई, दिल्ली अध्यादेश समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है।





















