
पंजाब मे आज येलो अलर्ट के बीच कई जिलो मे जोरदार बारिश शुरू
पटियाला मे भारी बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त, घर की छत गिरने से इतने लोगो की दर्दनाक मौत
चंडीगढ़, 19 जुलाई (विश्ववार्ता) पंजाब के कई जिलो मे आज मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया जिसके बाद कई इलाको मे बारिश का दौर शुरू हो चुका हेै वही पंजाब के पटियाला जिले मे आज सुबह से ही मूसलाधार बरसात जारी है। इससे कई इलाकों में जलभराव हो गया है। कुछ दिन पहले हुई बरसात के बाद बाढ़ से सामना कर रहे पटियाला के लोग सहमे हुए हैं। वहीं भारी बरसात के कारण रागोमाजरा इलाके में एक मकान की छत गिर गई जिससे दो लोगों की मौत हो गई। परिवार के तीन लोग घायल हैं।
मौसम विभाग ने सूबे के ज्यादातर हिस्सों में तेज गरज व चमक के साथ बारिश पडऩे की संभावना है। विभाग के मुताबिक इस दौरान तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।























