
भारी बारिश होने के कारण माता वैष्णो देवी मंदिर का नया मार्ग तीर्थयात्रियों के लिए बंद
चंडीगढ़, 19 जुलाई (विश्ववार्ता) जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के कटरा शहर से बडी खबर सामने आ रही है जहां भारी बारिश होने के कारण भूस्खलन के खतरे को देखते हुए माता वैष्णो देवी मंदिर का नया मार्ग तीर्थयात्रियों के लिए बंद कर दिया गया है।
खराब मौसम के कारण मंदिर के लिए हेलिकॉप्टर सेवा भी निलंबित कर दी गई है। हालांकि, अधिकारियों ने कहा कि तीर्थयात्री त्रिकुटा पहाडिय़ों के ऊपर स्थित मंदिर तक पुराने रास्ते से ही पहुंच सकेंगे। माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंशुल गर्ग ने बताया, “भूस्खलन के खतरे के कारण नए ट्रैक पर यात्रा रोक दी गई है।





















