
स्कॉटलैंड के समुद्र तट पर आकर फंसी 50 से अधिक बडी व्हेल मछलियां, सभी की हुई मौत
तट पर मचा हडकंप, देश में इस तरह की घटना दशकों बाद देखी गई
चंडीगढ़, 19 जुलाई (विश्ववार्ता): लंदन। स्कॉटलैंड में आस्ले ऑफ लुईस के समुद्र तट पर आकर फंसी 50 से अधिक पायलट व्हेल मछलियों की मौत से पूरे शहर मे हडकंप और हर किसी की जुंबा पर यह बात है कि आखिर इतनी व्हेल मछलियां कैसे दम तोड गई। देश में इस तरह की घटना दशकों बाद देखी गई है, जब इतनी बड़ी संख्या में व्हेल मछलियां तट पर आकर फंस गई। अधिकारियों को सुबह लगभग छह बजे घटना के बारे में सूचित किया गया और बाद में 10 से अधिक जीवित व्हेलों को वापस लाने के प्रयास किए गए लेकिन वे असफल रहे। बताया गया है कि एक व्हेल मछली जीवित बच गई।
चैरिटी ब्रिटिश डाइवर्स मरीन लाइफ रेस्क्यू ने संदेह व्यक्त किया है कि एक व्हेल को प्रसव संबंधी जटिलताओं का सामना करने के बाद यह पूरा समूह वहां आकर फंस गया। बीडीएमएलआर ने कहा, “पायलट व्हेल अपने मजबूत सामाजिक बंधनों के लिए कुख्यात हैं, इसलिए अक्सर जब एक व्हेल मुश्किल में फंस जाती है तो बाकी व्हेल भी उसका पीछा करती हैं।”्र





















