
आप सरकार ने भाजपा प्रधान जाखड को लिया आडे हाथो, टवीट पर किया बडा पलटवार
चंडीगढ़, 19 जुलाई (विश्ववार्ता) आप सरकार को भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने टवीट कर घेरा था जिस पर पलटवार करते हुए आप’ प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने ट्वीट किया है और लिखा कि, ”जाखड़ साहिब, अब आप पंजाब बीजेपी के अध्यक्ष हैं, अब बताओ यह देश भारत है या हिंदू राष्ट्र, देश में लोकतंत्र है या तानाशाही ?
गौरतलब है कि सुनील जाखड़ आज ‘आप’ सरकार को घेरते हुए नजर आए। जाखड़ ने ट्वीट कर लिखा कि, ”भगवंत मान जी, कांग्रेस व ‘आप’ के समझौते के बाद, अब कांग्रेस को सरकारी पार्टी कहें या विरोधी?” जाखड़ ने यह भी कहा कि बाढ़ के हालात के बीच सी.एम. मान घूम रहे बाहर, बेंगलूर मीटिंग में सी.एम. मान का क्या काम?, केजरीवाल को सी.एम. मान सिर्फ हवाई जहाज दे देते।






















