
पंजाब के इस जिले मे 10 वर्षीय मासूम की हत्या का मामला आया सामने
पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
चंडीगढ़, 19 जुलाई (विश्ववार्ता) पंजाब के कपूरथला स्थित सुल्तानपुर लोधी क्षेत्र में एक 10 वर्षीय बच्चे की महिला द्वारा रंजिशन हत्या करने का मामला सामने आया है। बच्चे का शव गुरुद्वारा श्री बेर साहिब के करीब बेईं से मिला है। मृतक करणबीर सिंह सोमवार दोपहर गुरुद्वारा साहिब में सेवा करने के दौरान लापता हो गया था।
महिला के मृतक के चाचा से अवैध संबंध थे। जिसे मृतक के माता-पिता रोकते थे। इस रंजिश के चलते महिला ने मृतक के चाचा से मिलकर उसे बेईं में धक्का देकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मृतक बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है डीएसपी के अनुसार दोनों को हिरासत में ले लिया गया है तथा आगे की कार्रवाई जारी है।





















