
फिर राजधानी हुई दिल्ली पानी पानी
सडक़ों पर लगा लंबा जाम, लोगों को उठानी पड़ी परेशानी
चंडीगढ़, 19 जुलाई (विश्ववार्ता) दिल्ली में पिछले 24 घंटो मे हुई बारिश और जलभराव की स्थिति की वजह से कई इलाकों में यातायात की सामान्य आवाजाही प्रभावित रही। दिल्ली यातायात पुलिस ने यात्रियों को यातायात जाम से अवगत कराने के लिए माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर का सहारा लिया। यातायात पुलिस ने ट्वीट किया, ‘‘आईपी फ्लाईओवर के पास एक बस के खराब होने और जलभराव के कारण राजघाट से सराय काले खां की ओर जाने वाले मार्ग पर यातायात प्रभावित है। कृपया इस रास्ते से बचें।” जलजमाव के कारण आईएसबीटी कश्मीरी गेट से शांतिवन की ओर भी वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई।





















