
ब्यास दरिया का टूटा बांध, पंजाब के इस जिले में मंडराया बाढ़ का खतरा
चंडीगढ़, 18 जुलाई (विश्ववार्ता) गत दिनो भारी भंयकर बारिश से पंजाब बाढ से जूझ रहा है जिस कारण सूबे मे कई जिले बाढ से का कहर झेल रहा है वही अब तरनतारन जिले मे भी बाढ़ का खतरा मंडराने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार खड़ूर साहिब में ब्यास दरिया का बांध टूट गया है। गांव मुंडा के नजदीक ब्यास दरिया में दरार आई है। बांध टूटने से खेतों में पानी भरा गया है। कई एकड़ फसल इस बांध टूटने से प्रभावित हुई हैं।
वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह 3 बजे के करीब बांध टूटा है। बांध टूटने से आसपास के खेतों में कई-कई फीट पानी भर गया है। पानी का बहाव बहुत तेज है। स्थानीय लोगों द्वारा बांध लगाने कोशिश की जा रही है।





















