
पीएम नरेंद्र मोदी ने विपक्षी दलों की बैठक पर कसा तंज
कहा एक चेहरे पर कई चेहरे लगा लेते हैं लोग
चंडीगढ़, 18 जुलाई (विश्ववार्ता) पीएम नरेंद्र मोदी ने विपक्षी दलों की हो रही बैठक पर तंज कसा है। जिस दौरान उन्होंने इस बैठक को भ्रष्टाचारियों का सम्मेलन करार दिया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये लोग जो आजकल बेंगलुरु में जुटे हैं वह लोग असीमित भ्रष्टाचार करते हैं। आगे उन्होंने कहा आजादी के 75 वर्षों में हमारा भारत कहीं से कहीं पहुंच सकता था। हम भारतीयों के सामथ्र्य में कभी कोई कमी नहीं रही है, लेकिन सामान्य भारतीय के इस सामथ्र्य के साथ भ्रष्टाचारी और परिवारवादी पार्टियों ने अन्याय किया। इस मौके पर मुझे अवधी भाषा में लिखी एक कविता की पंक्ति याद आ रही है कि गाइत कुछ है, हाल कुछ है, लेबिल कुछ है, माल कुछ है। 24 के लिए 26 होने वाले राजनीतिक दलों पर ये बिल्कुल सटीक बैठता है।























