
पूर्व उपमुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी को फिर कोर्ट ने भेजा इतने दिनो के रिमांड पर
चंडीगढ़, 17 जुलाई (विश्ववार्ता) आय से अधिक सम्पत्ति मामले में पूर्व डिप्टी सी.एम. ओ.पी. सोनी अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद अमृतसर कोर्ट में पेश हुए। इस दौरान विजिलेंस ब्यूरो को ओ.पी. सोनी का 2 दिन का रिमांड मिला है। पिछली सुनवाई में ओ.पी. सोनी अस्वस्थ होने के चलते कोर्ट में नहीं पहुंच सके थे और उनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था।
गौरतलब है कि 9 जुलाई को विजिलेंस ब्यूरो ने पूर्व डिप्टी सी.एम. ओ.पी. सोनी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया था। 10 जुलाई को सेशन अदालत में ने उनका 2 दिन का रिमांड दिया था। जैसे ही ओ.पी. सोनी अदालत से बाहर निकले तो वाहन पर बैठने से पहले ही उनकी तबीयत खराब होने लगी। उन्हें निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां पर डॉक्टरों के अनुसार उनका ब्लड-प्रेशर अधिक और हार्ट-बीट भी असामान्य चल रही थी।





















