
जम्मू-कश्मीर में फिर धरती हिलने से सहमे लोग
चंडीगढ़, 1 जुलाई (विश्ववार्ता) जम्मू-कश्मीर के कटरा क्षेत्र में देर रात फिर से भंूकप से धरती हिल गई जिससे लोग सहम गये। 3.8 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया, लेकिन इससे जान-माल के नुकसान की फिलहाल कोई खबर नहीं है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने कहा कि भूकंप का केंद्र जम्मू क्षेत्र में कटरा से 80 किलोमीटर पूर्व में पांच किलोमीटर की गहराई पर था। एनसीएस के मुताबिक, भूकंप रात 10.07 बजे 33.05 अक्षांश और 75.79 देशांतर पर आया।





















