
पटियाला मे पिछले महीने हुई कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाया
मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार
चंडीगढ़, 15 जुलाई (विश्ववार्ता) पंजाब के पटियाला जिले मे पिछले महीने की तारिख 11 जून को हुए कत्ल की गुत्थी को पटियाला पुलिस ने सुलझा लिया है। मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
एसएसपी वरुण शर्मा बताया कि पिछले महीने की 11 तारीख को राजपुरा के अंतर्गत आने वाले खेड़ी गांडिया थाने के पाबड़ी इलाके में एक युवक बलविंदर सिंह की हत्या कर दी गई थी। एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि जब इसकी जांच की गई तो पता चला कि बलविंदर सिंह की पत्नी रजनी बाला के शादी से पहले दमनहेड़ी निवासी गुरविंदर सिंह उर्फ मोती के साथ अवैध संबंध थे। इसकी जानकारी बलविंदर सिंह को लग गई जिसके कारण वह अपनी पत्नी को पीटता था, इस पिटाई के बारे में आशिक गुरविंदर को पता चला तो उसने अपने 4 साथियों को 2 लाख रुपये की रिश्वत दी और बलविंदर सिंह की हत्या करने को कहा। जिसके बाद बलविंदर सिंह अपने घर से दूध देने गया तो दमनहेड़ी मे आरोपियों ने उसे घेर लिया और हत्या कर गांव नाले में फेंक दिया।





















