
सरकारी नौकरी दिलाने के नाम ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश
स्टेट क्राइम ब्रांच ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार
चंडीगढ़, 3 जुलाई (विश्ववार्ता)हरियाणा पुलिस ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। स्टेट क्राइम ब्रांच ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।स्टेट क्राइम ब्रांच के चीफ अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार की अध्यक्षता में एसआईटी का गठन कर त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए।





















