
पंजाब सीएम मान ने पत्नी गुरप्रीत कौर व अन्य मंत्रियों के साथ देखी फिल्म
फिल्म सिटी को लेकर सी.एम. भगवंत मान का बड़ा बयान आया सामने
चंडीगढ़, 29 जून (विश्ववार्ता) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपनी पत्नी डॉक्टर गुरप्रीत कौर व विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवा सहित अन्य मंत्रियों के साथ कैरी ऑन जट्टा-3 सिनेमा घर में देखने पहुंचे हैं। इस दौरान फिल्म सिटी को लेकर सी.एम. भगवंत मान का बड़ा बयान सामने आया है। सी.एम. मान ने कहा कि पंजाब सरकार की फिल्म सिटी बनाने की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और फिल्म सिटी के प्रोजेक्ट को फाइनल टच दिए जा रहे हैं।
इसके साथ ही सी.एम. भगवंत मान ने कहा कि सरकार चाहती है कि पंजाब में ही सभी फिल्में बने। उन्होंने कहा कि अब किसी को भी फिल्म बनाने के लिए लंदन-कनाडा नहीं जाना पड़ेगा पंजाब में ही कनाडा-लंडन जैसे सेट लगेंगे।























