
AAP विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा ने सुखबीर बादल को किया बड़ा चैलेंज
चंडीगढ़, 25 जून (विश्ववार्ता) मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा विधानसभा में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल की दाढ़ी को लेकर की गई टिप्पणी पर सियासी पारा अभी थमा नही था कि अब आप विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा ने सुखबीर बादल को चैलेंज किया है। उन्होंने कहा कि अगर सुखबीर बादल सचमुच पूर्ण सिंह हैं, अगर गुरबाणी पढ़ते हैं तो जपुजी साहिब की 5 पौड़ियां सुना दें। उन्होंने सुखबीर बादल पर आरोप लगाते हुए कहा कि वोटों की राजनीति में सुखबीर बादल का अलग रूप होता है। सुखबीर बादल श्री साहिब को भी मर्जी मुताबिक पहनते हैं। अगर वाकई सुखबीर बादल पूर्ण सिख हैं तो जपजी साहिब पाठ की 5 पौड़ियां सुनाएं। सुखबीर कुछ काला पीला भी खाते हैं।























