
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक आज
चंडीगढ़, 24 जून (विश्ववार्ता) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता मे आज मणिपुर में पिछले डेढ़ महीने से जारी हिंसा और तनाव की स्थिति पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से यह बैठक बुलाई गई है। विपक्ष लंबे समय से सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग कर रहा था।





















