
पंजाब की आप सरकार राज्य मे दो और टोल प्लाजों को कर रही है बंद
चंडीगढ़, 24 जून (विश्ववार्ता) पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार लगातार सूबे मे नये कीर्तिमान स्थापित कर रही है वही लोगो की सुविधा के लिए अभी तक पंजाब सरकार 11 टोल प्लाजा हटा चुकी है और इसी लडी मे फिरोजपुर फाजिल्का मार्ग पर लगे दो टोल प्लाजा समेत राज्य में स्टेट मार्ग पर लगे शेष सभी 12 प्लाजा 2024 में हटा दिए जाएंगे।
राज्य में पंजाब सरकार के अधीन जिन टोल प्लाजा की अवधि समाप्त हो जाएगी, उन टोल प्लाजो का नवीनीकरण नही किया जाएगा। सडक़ों का रख-रखाव भी टोल प्लाजा की बजाए अपने स्तर पर सरकार कर सके इसके लिए राज्य सरकार ने इस बार के बजट में पहले से तीन गुना अधिक बजट रखा हुआ है। हालांकि टोल प्लाजा कम्पनियों ने टोल प्लाजा बंद करने के एवज में करोड़ों रुपए का मुआवजा माांगा था। परन्तु सरकार ने टोल प्लाजों को बंद करने का फैसला लिया था।





















