
पंजाब के इस नगर निगम कमिश्नर ने 16 जे.ई. अधिकारियों व कर्मचारियों को तुंंरत प्रभाव से किया इधर से उधर
चंडीगढ़, 21 जून (विश्ववार्ता) पंजाब के जालंधर नगर निगम कमिश्नर अभिजीत कपलिश ने निगम में जोनल व्यवस्था को लागू करने के बाद उन अधिकारियों व कर्मचारियों के तबादले की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिसके तहत उन्होंने एक ही झटके में 16 जे.ई. को इधर से उधर कर दिया है, यह सभी बी एंड आर विभाग से संबंध रखते थे और पिछले लंबे समय से सेटिंग कर एक ही हलके में जमे हुए थे। इन जूनियर इंजीनियरों को लेकर काफ़ी शिकायतें भी आ रही थीं लेकिन फिर भी कोई कमिश्नर इनका तबादला इधर-उधर नहीं कर पाया। आज जिन जूनियर इंजीनियरों के हलके आपस में बदले गए हैं, उनमें जे.ई. चंदन, सुशविंदर, जय सिंह, युवराज सिंह, गीतांश, पारुल, परितोष, राज कुमार, दविंदर कुमार, कार्तिक, अवतार कुमार, सतीश कुमार, रघु खंडेलवाल, नवजोत सिंह, पवन कुमार और अमरजीत सिंह शामिल थे।





















