
पीएम मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की अहम बैठक आज
पंजाब सीएम मान समेत इन चार राज्यो के मुख्यमंत्री बैठकमे नही लेगे हिस्सा
चंडीगढ़, 27 मई (विश्ववार्ता) नीति आयोग गवर्निंग काउंसिल की आज होने वाली बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत चार राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भाग नहीं लेने का एलान किया है। इनमें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (केसीआर) शामिल हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस बैठक में शामिल होने से इंकार कर दिया है और इसी के साथ-साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी इस मीटिंग का बॉयकॉट कर दिया है। सी.एम. मान ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र के द्वारा पंजाब की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा और कई जनहित स्कीमों को मंज़ूरी न देकर व किसानों से जुड़े मुद्दों पर ध्यान न देकर राज्य के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुझे इस मीटिंग में जाकर सिफऱ् फोटो नहीं खिंचवानी है। हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की गैर-हाजिऱी में राज्य सरकार से कोई अन्य दिल्ली की इस बैठक में शामिल होगा या नहीं।
केजरीवाल ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक चि_ी लिख कर कहा कि दिल्ली में नौकरशाहों के तबादले पर केंद्र के हालिया अध्यादेश के कारण वह बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगे। आप नेता ने कहा कि अध्यादेश के खिलाफ दिल्ली ही नहीं, पूरे देश के लोगों में जबरदस्त विरोध है।





















