
भ्रष्टाचार मामले में पूर्व मंत्री संगत सिंह गिलजियां को राहत
इस तारिख तक गिरफ्तारी पर लगी रोक
चंडीगढ़, 16 मई (विश्ववार्ता) पूर्व मंत्री संगत सिंह गिलजियां के खिलाफ भ्रष्टाचार मामले में पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने उनकी याचिका पर सुनवाई 4 जुलाई तक टालते हुए गिरफ्तारी पर रोक जारी रखी है। वही दर्ज एफआईआर में अग्रिम जमानत की मांग पर हाईकोर्ट ने याची को जांच में शामिल होने का आदेश दिया है। साथ में यह भी स्पष्ट किया है कि यदि वह जांच में सहयोग नहीं करेंगे तो उन्हें दिया गया अंतरिम जमानत का लाभ वापस ले लिया जाएगा।
गिलजियां के खिलाफ विजीलैंस ने मोहाली में 6 जून को भ्रष्टाचार के मामले में एफआईआर दर्ज की थी। इस एफआईआर में अग्रिम जमानत की मांग को लेकर संगत सिंह गिलजियां ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका में कहा गया कि इस मामले में याची को फंसाया गया है। यह एफआईआर साजिशन दर्ज करवाई गई है।























