
इस वक्त की बडी खबर
पंजाब के इस जिले मे गैस लीक होने से मचा मौत का ताडंव, इतने लोगो की दर्दनाक मौत
प्रशासन ने 1 किलोमीटर के इलाके को किया सील
चंडीगढ़, 30 अप्रैल (विश्ववार्ता) इस वक्त की बडी खबर सामने आ रही है कि पंजाब के लुधियाना में आज उस समय हडकंप मच गया जब सुबह गैस लीक होने से 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में 5 महिलाएं व 2 बच्चों समेत 6 पुरुष भी शामिल हैं। बच्चों की उम्र 10 और 13 साल है। हादसा शहर के ग्यासपुरा इंडस्ट्रियल एरिया के नजदीक एक इमारत में सुबह 7:15 बजे हुआ। लुधियाना की एसडीएम स्वाति ने बताया कि गैस रिसाव के बाद 11 लोग बेहोश भी हो गए।
लुधियाना के पुलिस कमिश्नर मनदीप सिद्धू ने बताया कि घटना वाली इमारत से सभी लोगों को निकाला जा चुका है। घटना के बाद मेडिकल, फायर ब्रिगेड, पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। बीमार हुए लोगों को जिला अस्पताल ले जाया गया है। यहां की विधायक राजिंदरपाल कौर ने कहा कि इमारत में मिल्क बूथ खुला हुआ था और जो भी सुबह यहां दूध लेने गया वह बेहोश हो गया। प्रशासन ने इमारत के आसपास एक किलोमीटर के इलाके को सील कर दिया है।























