
चंडीगढ स्वास्थ्य सचिव यशपाल गर्ग ने शहर के विभिन्न सेक्टरों में स्थित 23 हेल्थ केयर सेंटरों का किया निरीक्षण
चंडीगढ़, 30 अप्रैल (विश्ववार्ता) स्वास्थ्य सचिव यशपाल गर्ग सहित प्रशासन के अन्य अधिकारियों की टीम ने शहर के विभिन्न सेक्टरों में स्थित 23 हेल्थ केयर सेंटरों का निरीक्षण किया। इस दौरान जहां जो जो कमियां पाई गई, उस संबंध में तत्काल कार्रवाई करने के आदेश इंजीनियरिंग विभाग को दिये गए।
असल में चंडीगढ़ प्रशासन का इन हेल्थ केयर सेंटरों का कायाकल्प करने की ओर ध्यान है लिहाजा खुद यशपाल गर्ग बीते कुछ समय से इनकी लगातार मॉनीटरिंग कर रहे हैं। इंस्पेक्शन के दौरान पाया गया कि कई डिस्पेंसरियों में पहली मंजिल पर बीते काफी समय से खाली क्वार्टर हैं। इनकी वजह से ये डिस्पेंसरियां टपक रही हैं। सफाई न होने और इनके मिसयूज की भी जानकारी सामने आई है।
डायरेक्टर हेल्थ सर्विस को अगले एक माह के भीतर इन खाली पड़े क्वार्टरों को योग्य कर्मचारियों को देने का आदेश दिया गया है।





















