
पंजाब के इस गरीब रिक्शा वाले की किस्मत खुली
निकला अढ़ाई करोड़ रुपए का बैसाखी बंपर,बना करोडपति
चंडीगढ़ 19 अप्रैल (विश्व वार्ता): ईश्वर के घर देर है पर अंधेर नही है और जब यह खुदा देता है तो छप्पर फाड के देता है कुछ ऐसा ही हुआ पंजाब के एक गरीब रिक्शा वाले के साथ जब उसकी अढ़ाई करोड़ रुपए का बैसाखी बंपर निकल आया।
धर्मकोट शहर के नजदीकी गांव लोहगढ़ निवासी देव सिंह पुत्र विसाखा सिंह निवासी लोहगढ़ जोकि रिक्शा चलाता है, की अढ़ाई करोड़ की लाटरी निकलने से किस्मत बदल गई है। वह पहले भी लाटरी खरीदता रहा है और इस बार भी खरीदी गई लाटरी ने उसे करोड़पति बना दिया। जिस एजैंट से उसने यह बंपर लाटरी खरीदी थी। उसने घर आकर सूचित किया कि उसकी अढ़ाई करोड़ की लाटरी निकली है। जिसकी खबर सुनते ही उसके परिवार की खुशिय़ों का ठिकाना न रहा। देव सिंह ने बताया कि उसके 4 बेटे व एक बेटी है। वह अपने घर का गुजारा रिक्शा चलाकर करता है।





















