
ड्रग मामले में पंजाब सीएम भगवंत मान की बडी कार्रवाई
इस पीपीएस अधिकारी को किया बर्खास्त, किया बडा ट्वीट
चंडीगढ़ 17 अप्रैल (विश्व वार्ता):मुख्यमंत्री मान ने ड्रग्स केस में बड़ा एक्शन लिया है जिसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट करके दी है। सी.एम. मान ने कहा कि पी.पी.एस. अफसर राजजीत सिंह हुंदल को बर्खास्त कर दिया गया है। सीएम मान ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए बताया कि, नशा तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। सीलबंद लिफाफे की रिपोर्ट की जांच करने के बाद, ड्रग तस्करी मामले में राजजीत सिंह का नाम सामने आया और तुरंत बर्खास्त कर दिया गया। विजिलेंस को नशा तस्करी की आय की जांच करने के लिए भी कहा गया है।
ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰੀ ਚ ਸ਼ਾਮਿਲ ਕਿਸੇ ਨੂੰ ਵੀ ਬਖਸ਼ਿਆ ਨਹੀਂ ਜਾਵੇਗਾ..ਸੀਲਬੰਦ ਲਿਫ਼ਾਫ਼ਿਆਂ ਦੀਆਂ ਰਿਪੋਰਟਾਂ ਨੂੰ ਘੋਖਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਰਾਜਜੀਤ ਸਿੰਘ PPS ਨੂੰ ਡਰੱਗ ਤਸਕਰੀ ਕੇਸ ਵਿੱਚ ਨਾਮਜ਼ਦ ਕਰਕੇ ਤੁਰੰਤ ਨੌਕਰੀ ਤੋਂ ਬਰਖਾਸਤ ਕੀਤਾ ਜਾਂਦਾ ਹੈ ਵਿਜੀਲੈੰਸ ਨੂੰ ਚਿੱਟੇ ਦੀ ਤਸਕਰੀ ਨਾਲ ਕਮਾਈ ਹੋਈ ਸੰਮਤੀ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕਰਨ ਲਈ ਵੀ ਕਿਹਾ ਗਿਆ ਹੈ..ਵੇਰਵੇ ਜਲਦੀ
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) April 17, 2023























