
दिल्ली CM केजरीवाल को सीबीआई के नोटिस के बाद चंडीगढ़ में आप कार्यकर्ता व नेताओं का जोरदार प्रदर्शन
चंडीगढ़ 16 अप्रैल (विश्व वार्ता) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सीबीआई के नोटिस के बाद चंडीगढ़ में आपी पार्टी के कार्यकर्ता व नेताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।
उन्होने चंडीगढ़ के सेक्टर 30 स्थित सीबीआई दफ्तर के बाहर आप के कार्यकर्ता प्रदर्शन करने के लिए सेक्टर 20 से निकल पड़े हैं।
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को चंडीगढ़ पुलिस ने सेक्टर 30 के सीबीआई दफ्तर से थोड़ी दूर रोक लिया है।
इस प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी के प्रेम गर्ग के अलावा कई पार्षद व कार्यकर्ता भी पहुंचे हैं। पार्टी के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि भाजपा सरकार मोदी अडानी के रिश्तों को छुपाने के लिए केजरीवाल को परेशान कर रही है।























