
दिल्ली शराब घोटाले मामले को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल से सीबीआई की पूछताछ शुरू
सीबीआई मुख्यालय के बाहर पीएम के खिलाफ नारेबाजी
प्रदर्शन कर रहे आप विधायकों को लिया पुलिस ने हिरासत में
चंडीगढ़ 16 अप्रैल (विश्व वार्ता): दिल्ली शराब घोटाले मामले को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल से सीबीआई ने पूछताछ शुरू कर दी है. अरविंद केजरीवाल सी सीबीआई पूछताछ के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे आप के तीन विधायक समेत कई कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए आप ने ट्वीट किया विधायक विनय मिश्रा, विशेष रवि और अखिलेश पति त्रिपाठी समेत कई विधायक को मोदी जी की पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
सीबीआई मुख्यालय के नजदीक पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा संजय सिंह दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल कैपिट और मंत्री आतिशी राजकुमार आनंद के साथ आप कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं।
दिल्ली पुलिस मुख्यमंत्री भगवंत मान को यहां से हटने के लिए समझाने में लगे हैं। आप कार्यकर्ताओं के साथ वे सीबीआई मुख्यालय के नजदीक प्रदर्शन कर रहे हैं।























