
चंडीगढ मे आज से मलेट्स एग्री एंड राइजिंग हरियाणा एक्सपो की हो चुकी है शुरुआत
चंडीगढ़, 7 अप्रैल (विश्व वार्ता) : सिटी ब्युटीफुल के नाम से मशहूर चंडीगढ़ में आज मिलेट्स एग्री एंड राइजिंग हरियाणा एक्सपो की शुरुआत हो चुकी है। इस कार्यक्रम में कृषि मंत्री जेपी दलाल ने शिरकत की है। किसान भवन में एक्सपो कार्यक्रम 3 दिनों तक चलेगा। एक्सपो में मोटे अनाजों (मिलेट्स) की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। लोग भारी संख्या में प्रदर्शनी देखने पहुंच रहे हैं।





















