
दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के फैंस के लिए अच्छी खबर
सिद्धू मूसेवाला का एक और गाना हुआ रीलीज
चंडीगढ़, 7 अप्रैल (विश्व वार्ता) दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के फैंस के लिए अच्छी खबर है। सिद्धू मूसेवाला का अब जो नया गाना रिलीज हुआ है। उसका टाइटल ‘Mera Na’ यानि मेरा नाम है। सिद्धू मूसेवाला का यह नया गाना शुक्रवार सुबह उनके ऑफिसियल YouTube चैनल पर रिलीज किया गया। गाना रीलीज होते ही मिनटों पर उसपर मिलियन व्यूज आ गए। यानि सिद्धू का नया गाना आते ही छा गए। उनके चाहने वालों ने उन्हें खूब प्यार दिया।
दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का एक और गाना अब रीलीज हुआ है। सिद्धू की मौत के बाद यह उनका तीसरा गाना है। इससे पहले सिद्धू मूसेवाला के दो और गाने रीलीज किए जा चुके हैं। जिसमें एक गाने पर रोक लगा दी गई थी। सिद्धू का यह गाना चर्चित और विवादित SYL मुद्दे पर था।























