
देश में लगातार बढ रहे ही कोरोना की रफ्तार
पिछले 24 घंटे में आये इतने नये मामले
चंडीगढ़, 7 अप्रैल (विश्व वार्ता) : देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। आज सामने आए आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 6050 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। यह बीते दिन मिले नए केसों से करीब 13 फीसदी ज्यादा है। देश में कोरोना के सक्रिय केस यानी उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढक़र 28,303 हो गई है।इससे पहले गुरुवार को देश में 195 दिन बाद कोरोना 5,335 नए मामले आए थे। पिछले साल 23 सितंबर को कोरोना के 5,383 दैनिक मामले सामने आए थे। देश में अब तक 4.47 कारोड़ लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।





















