
चंडीगढ़, 6 अप्रैल (विश्व वार्ता) आज बजट सत्र के दूसरे चरण की कार्यवाही का आखिरी दिन है। वहीं आज कई विपक्षी दलों के सांसद संसद से विजय चौक तक ‘तिरंगा मार्च’ निकालेंगे और मीडिया के सामने अपनी बात रखेंगे।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि यह तय किया गया है कि संसद से विजय चौक तक तिरंगा मार्च निकाला जाएगा, जहां विपक्षी सांसद प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और बजट सत्र के दौरान जो कुछ हुआ उसे लोगों के सामने रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों ने भविष्य में भी समन्वय और सहयोग करने का फैसला किया है।





















