
पंजाब के इस जिले मे स्कूल वैन और कैंटर के बीच भीषण टक्कर
इतने बच्चे हुए घायल, पुलिस ने की घटनास्थल की जायजा
चंडीगढ़, 5 अप्रैल (विश्व वार्ता) :: बठिंडा के गोनियाना रोड के पास स्कूल वैन और कैंटर के बीच भीषण हादसा हो गया। इस हादसे में स्कूल वैन पलट गईम जिससे 11 स्कूली बच्चे घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए बठिंडा के सरकारी अस्पताल और गोनियाना मंडी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्कूल वैन एक निजी स्कूल की थी।
समाजसेवी संस्था के कार्यकर्ताओं की ओर से दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर सभी बच्चों को स्कूल वैन से निकालकर इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।





















