

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच हरियाणा में 100 लोगों की भीड़ में मास्क ज़रूरी
हरियाणा में स्वास्थ्य कर्मियों को मास्क पहनना अनिवार्य
चंडीगढ़, 4 अप्रैल (विश्व वार्ता) हरियाणा में बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। साथ ही जहां 100 से अधिक व्यक्ति जमा होते हैं, उनके लिए भी मास्क पहनना अनिवार्य किया जाएगा।
इसके अलावा अस्पताल में आने वाले खांसी और जुकाम के मरीजों के लिए कोरोना टेस्ट अनिवार्य होगा। यह निर्देश स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने दिया।इसके अलावा राज्य के सभी स्वास्थ्य कर्मियों को मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यदि खांसी, जुकाम के मरीज अस्पताल में आते हैं तो ऐसे मरीजों का कोरोना टेस्ट अनिवार्य किया जाए। इसके अलावा जिन मरीजों की कोविड की टैस्टिंग की गई है और उन्हें कोविड पाया जाता है तो ऐसे मरीजों की जिनोम सिक्वेसिंग भी किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक जो कोविड का वेरियंट आया है वह काफी माइल्ड है।























