
पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिय को आज भी नही मिली राहत
न्यायिका हिरासत अब इस तारिख तक बढी
चंडीगढ़, 3 अप्रैल (विश्व वार्ता)आबकारी नीति में आरोपी दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। इसी कड़ी में सोमवार को एक बार फिर कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत को बढ़ा दिया है। सीबीआई से जुड़े मामले में मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत को राउज़ एवेन्यु कोर्ट ने 14 दिन तक बढ़ा दिया है यानी कि अब मनीष सिसोदिया 17 अप्रैल तक जेल में रहेंगे. दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री और आप नेता मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत खत्म होने के बाद आज कोर्ट में पेश किया गया था।
मनीष सिसोदिया की पेशी सोमवार को दोपहर 2 बजे हुई. मनीष दिल्ली की नई शराब नीति में भ्रष्टाचार के आरोपी हैं, दिल्ली की शराब नीति मामले को लेकर आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच काफी वक्त से घमासान जारी है. आबकारी केस में सिसोदिया को 26 फरवरी को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था।
इसके पहले पिछले महीने दिल्ली की विशेष सीबीआई अदालत ने सिसोदिया की जमानत याचिका को खारिज कर दी थी. तब आप ने कहा था कि वह निचली अदालत के फैसले के खिलाफ मनीष सिसोदिया दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे. दिल्ली की नई शराब नीति में भ्रष्टाचार के आरोप में सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था।























