
पंजाब के बटाला में दर्दनाक सडक़ हादसा, पूर्व सरपंच की मौत
चंडीगढ़, 3 अप्रैल (विश्व वार्ता) पंजाब के बटाला में दर्दनाक सडक़ हादसे मे ं एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक की लात टूट गई। बताया जा रहा है कि बटाला से कलानौर मार्ग पर पड़ते अड्डा खुशीपुर नजदीक सडक़ किनारे पेड़ के साथ स्विफ्ट कार टकरा गई। हादसे के बाद आस-पास गांव के लोग घटनास्थल पर इकट्ठे हो गए। लोगों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला तो पता चला कि आढ़ती प्रगट सिंह गुराइया की मौत हो गई है।





















