
मोहाली निवासी रंजीत कौर ने इंडियन बॉडीबिल्डर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित मिस चंडीगढ़ 2023 बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मैडल
चंडीगढ़, 3 अप्रैल (विश्व वार्ता) पहली बार प्रतिभागी में भाग लेने वाली मोहाली की रंजीत कौर ने इंडियन बॉडीबिल्डर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित मिस चंडीगढ़ 2023 बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल जीता है। यह कार्यक्रम आज सेक्टर 32 स्थित एसडी कॉलेज में आयोजित किया गया। रंजीत कौर सेक्टर 39 स्थित अनाज भवन में पंजाब सरकार के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के विभाग में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं।





















