
पहाड़ी कोरवा परिवार ने की सामूहिक आत्महत्या
चंडीगढ़, 2 अप्रैल (विश्व वार्ता) जिले में पहाड़ी कोरवा परिवार ने फांसी लगाकर सामूहिक आत्महत्या कर ली है। पति-पत्नी और 2 बच्चों समेत 4 लोगों की लाश फांसी पर लटकी हुई मिली है। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दे दी है। बगीचा थाना क्षेत्र के सम्हार बहार बस्ती की घटना बताई जा रही है।
बगीचा थाना पुलिस के मुताबिक ग्रामीणों से मिली सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर रवाना कर दी गई है। फिलहाल आत्महत्या की वजहों का खुलासा नहीं हो पाया है। बता दें कि पहाड़ी कोरवा एक संरक्षित जनजाति है, जिन्हें राष्ट्रपति ने गोद लिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हुआ है।





















