
पंजाब के जालंधर जिले की नीना तांगड़ी ने विदेश मे किया देश का नाम रोशन
बनी ओंटारियों की मंत्री
चंडीगढ़, 2 अप्रैल (विश्व वार्ता) जालंधर के डीएवी पब्लिक स्कूल बिलगा के चेयरमैन अश्विनी तांगड़ी की धर्मपत्नी नीना तांगड़ी कनाडा में एसोसिएट मिनिस्टर ऑफ हाउसिंग बन गई हैं।अपनी योग्यता और कर्तव्यनिष्ठा के कारण वह यह पद प्राप्त कर सकी हैं। नीना तांगड़ी आज भी अपने गांव बिलगा से अथाह स्नेह रखती हैं।
ओंटारियों प्रांत में टोरंटो के अलावा कनाडा की राजधानी ओटावा भी आती है। पिछले महीने ही नीना तांगड़ी अपनी निजी यात्रा पर भारत आईं थीं। तांगड़ी परिवार ने डीएवी प्रबंधक समिति को स्कूल चलाने के लिए दो एकड़ भूमि दान में दी थी और बिलगा में फिजियोथैरेपी सेंटर और आयुर्वेद सेंटर भी इस परिवार द्वारा चलाया जा रहा है।























