दर्दनाक हादसा : मसूरी-देहरादून रूट पर खाई में गिरी रोडवेज बस
चंडीगढ़, 2 अप्रैल (विश्व वार्ता) मसूरी-देहरादून मार्ग पर रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया है। एक रोडवेज बस खाई में गिर गई, जिसमें 35 से अधिक लोग सवार बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार हादसे में अब तक दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस और आईटीबीपी के जवान सहित स्थानीय लोग खाई से घायलों को बाहर निकालने में जुटे हैं। तीन लोग गंभीर घायल है। जबिक 19 घायलों को देहरादून भेजा गया है।