पंजाब-हरियाणा सचिवालय में एक बड़ी घटना
CISF जवान ने खुद को गोली मारी, मौत
सीआईएसएफ कैंपस में मचा हडक़ंप
चंडीगढ़, 2 अप्रैल (विश्व वार्ता) चंडीगढ़ स्थित पंजाब-हरियाणा सचिवालय में तैनात एक CISF जवान ने बेहद खौफनाक कदम उठा डाला। जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक जवान का नाम नागा अर्जुन बताया जाता है और वह पीछे से कर्नाटक का रहने वाला था। नागा अर्जुन CISF में कांस्टेबल के पद पर तैनात था।
उसकी उम्र अभी करीब 35 साल के आसपास थी। फिलहाल घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची चंडीगढ़ पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। घटना की सूचना CISF के आलाधिकारियों को भी दे दी गई है।
























