
पूर्व पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू जायेंगे सिद्धू मूसेवाला की हवेली गांव मूसा में
चंडीगढ़, 2 अप्रैल (विश्व वार्ता) पंजाब के पूर्व कांग्र्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू रोडरेज केस में एक साल की सजा काट कर बाहर आ गये है और कल सोमवार को सिद्धू मूसेवाला की हवेली गांव मूसा में अफसोस करने जाएंगे। बतां दे कि नवजोत सिंह सिद्धू को सिद्ध मूसेवाला से खास लगाव था। कांग्रेस में सिद्धू मूसेवाला को लाने वाले नवजोत सिंह और अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग ही थे। सिद्धू को चुनाव में टिकट भी उन्हीं के कहने पर मिला था, लेकिन नवजोत सिंह के जेल जाने के 9 दिन बाद ही सिद्धू मूसेवाला का गैंगस्टर्स ने कत्ल कर दिया था।























