
आने वाले दिनो मे फिर पंजाब में हो सकती है बारिश: मौसम विभाग
आज सूबे के किसानों को बारिश से मिली राहत, खिली धूप
चंडीगढ़, 2 अप्रैल (विश्व वार्ता) पंजाब के किसानों को बारिश से आज कुछ राहत मिली है कई दिनो की बारिश से जहां गेंहू फसल व सब्जियों को काफी नुकसान हुआ है। तेज बारिश व 40 किमी की रफ्तार से चलने वाली हवाओं ने गेहूं की फसल को काफी नुकसान पहुंचाया है। वहीं मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि अगले दो दिन फिर बारिश तंग करेगी।
मौसम विभाग द्वारा पूर्वानुमान लगाया है कि सोमवार से मौसम में दोबारा बदलाव देखने को मिलेगा। सोमवार पंजाब में येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें बारिश के साथ-साथ 30 किमी की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। वहीं मंगलवार भी पंजाब में बारिश के आसार बने हुए हैं।





















