पूर्व भारतीय क्रिकेटर सलीम दुर्रानी का हुआ निधन
PM मोदी ने सलीम दुर्रानी के निधन पर शोक जताया
चंडीगढ़, 2 अप्रैल (विश्व वार्ता) 1960 के दशक के दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सलीम दुर्रानी का रविवार को निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे। उनके परिवार के निकट सूत्रों ने उनकी निधन की सूचना की पुष्टि की। वे 88 वर्ष के थे और कुछ दिनों से बीमार थे। श्री दुर्रानी ने भारत के लिए 29 टैस्ट मैच में 25 दशमलव शून्य-चार की औसत से एक हजार 202 रन बनाए और 75 विकेट लिये। 1961-62 में इंग्लैंड के खिलाफ भारत की शानदार जीत में श्री दुर्रानी ने 23 विकेट लिए थे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान भारतीय क्रिकेटर सलीम दुर्रानी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि विश्व क्रिकेट में भारत के उत्थान में उनका अहम योगदान रहा । दुर्रानी का 88 वर्ष की उम्र में रविवार को निधन हो गया । प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया ,‘‘ सलीम दुर्रानी जी महान क्रिकेटर थे और अपने आप में एक संस्थान थे ।






















