
पंजाब भाजपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री का हुआ निधन
चंडीगढ़, 2 अप्रैल (विश्व वार्ता) पंजाब भाजपा के सीनियर नेता और बादल सरकार में रहे कैबिनेट मंत्री चौधरी स्वर्णा राम का आज फगवाड़ा में निधन हो गया है। उन्होने कांग्रेस पार्टी के लिए गढ़ मानी जाती फगवाड़ा विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी को तब जीत दिलाई थी। चौधरी स्वर्णा राम के निधन उपरांत भारतीय जनता पार्टी में शोक की गहरी लहर व्याप्त हो गई है ।
पंजाब में हुए शिरोमणि अकाली दल बादल और भारतीय जनता पार्टी के मध्य राजसी गठबंधन में चौधरी स्वर्णा राम की अहम भूमिका रही है। है। चौधरी स्वर्णा राम के निधन पर केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश कैंथ ,भाजपा के पूर्व प्रधान तेजस्वी भारद्वाज, मंडल भाजपा के पूर्व प्रधान पंकज चावला सहित अनेक भाजपा नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त कर शोक ग्रस्त चौधरी परिवार के साथ दुख साझा किया है।





















