
पंजाब सीएम भगवंत मान व दिल्ली सीएम केजरीवाल आज असम मे विशाल जनसभा को करेगें संबोधित
चंडीगढ़, 2 अप्रैल (विश्व वार्ता) पंजाब सीएम भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज असम पहुंच रहे हैं। वे गुवाहाटी के भरालुमुख में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसे लेकर आप के कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। दूर-दूर से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता गुवाहाटी आने शुरू हो गए हैं। माना जा रहा है कि इस दौरान अरविंद केजरीवाल कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कर सकते हैं।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की असम यात्रा, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की चुनौती के बीच हो रही है, जिसमें हिमंत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ‘कायर’ करार देते हुए और विधानसभा परिसर के बाहर उनके खिलाफ बोलने की चुनौती दी।





















