
कोटकपूरा गोलीकांड मे पूर्व डी.जी.पी सुमेध सैनी की अग्रिम जमानत मंजूर, भरा जमानती बॉन्ड
चंडीगढ़, 2 अप्रैल (विश्व वार्ता) कोटकपूरा गोलीकांड में मुलजिम नामजद होने उपरांत पंजाब के पूर्व डी.जी.पी सुमेध सैनी फरीदकोट की अदालत में बतौर मुलजिम निजी तौर पर कडी सुरक्षा प्रबंध के साथ पहुंचे, जिस पर क्षेत्र मैजिस्ट्रेट अजयपाल सिंह ने पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशों के मुताबिक उन्होंने दो मामलों में पांच-पांच लाख के जमानती बॉन्ड भरे।
एसआईटी ने तत्कालीन डीजीपी सैनी के खिलाफ कोटकपूरा गोलीकांड से जुड़े दोनों केसों में चार्जशीट किया था। इसमें घटना वाले दिन 14 अक्तूबर 2014 को प्रदर्शनकारियों पर दर्ज केस में उन्हें जिला अदालत से जमानत मिल गई थी।
पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने सुमेध सैनी को अग्रिम जमानत देते हुए फरीदकोट की अदालत में 15 दिनों के अंदर-अंदर पेश होने के निर्देश दिए थे। इनके ऊपर कोटकपूरा गोलीकांड की कथित साजिश रचने का आरोप है। एस.आई.टी ने प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर सिंह बादल के अलावा पुलिस के 6 उच्च अधिकारियों के खिलाफ गत 24 फरवरी को अदालत में चालान पेश किया था।





















